22 नवम्बर तक करें यूएई में डिलीवरी राईडर्स की भर्ती के आवेदन

--Advertisement--

धर्मशाला, 17 नवम्बर – हिमखबर डेस्क

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम हिमाचल प्रदेश सरकार उपक्रम द्वारा संयुक्त अरब अमीरात यूएई में नून फूड एलएलसी के लिए डिलीवरी राइडर्स की रिक्तियों हेतु भर्ती जेएसडीसी ग्रुप ऑफ कंपनीज के माध्यम से की जा रही है।

इन पदों हेतु मासिक वेतन 2500 दिरहम, कमीशन, टिप्स के साथ 70 हजार से एक लाख रुपये को वेतन दिया जाएगा और सप्ताह में 6 दिन सुबह शाम की शिफ्ट 10 घंटे की रहेगी। इन पदों हेतु केवल पुरुष आवेदक ही आवेदन कर सकते हैं इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है साथ ही बेसिक इंग्लिश का ज्ञान आवश्यक है। फ्रेशर या  अनुभवी दोनों आवेदन कर सकते हैं तथा आयु सीमा 20 से 37 वर्ष निर्धारित की गई है।

आवेदन करने वाले आवेदक के चेहरे व गर्दन पर किसी तरह का टैटू न बना हो । आवेदक रंग अंधता से ग्रसित न हो आवेदक को वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य है। आवेदक के पास  गियर वाली मोटर साइकिल का कम से कम अगले एक वर्ष का  वैध लाइसेंस होना चाहिए।

आवेदकों को यूएई लाइसेंस उनकी तैनाती के बाद प्रदान किया जाएगा। यूएई ड्राइविंग लाइसेंस के लिए 5500 दिरहम चयनित उम्मीदवार के वेतन में से ईएमआई के माध्यम से काटे जाएंगे। उन्होंने कहा कि वैध पासपोर्ट के बिना अभ्यर्थियों को भर्ती अभियान में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि इच्छुक आवेदक   https://forms.gle/F4H9GgWcNnvqUdF76  लिंक में दिए गए गूगल फाॅर्म पर अपना पंजीकरण करना सुनिश्चित करना होगा  जोकि अनिवार्य है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 नवम्बर 2025 है।

चयनित उम्मीदवारों को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा अनुमोदित रुपये 35 हजार 400 रुपये जीएसटी और 1500 रुपये चिकित्सा शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी हेतु फोन नंबर 01892224892 पर सम्पर्क भी कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...