कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक में शुरू हुई क्यूआर कोड सुविधा

--Advertisement--

डिजिटल कदम, सुरक्षित भुगतान — कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक में शुरू हुई क्यूआर कोड सुविधा, बैंक के प्रशासक विनोद कुमार ने किया शुभारंभ

हिमखबर डेस्क

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक में क्यूआर कोड भुगतान प्रणाली (QR Code) की नई सुविधा का शुभारंभ बैंक के प्रशासक विनोद कुमार (आईएएस) ने किया।

इस सुविधा के माध्यम से बैंक के ग्राहक अब अपने मोबाइल फोन से तेज, सुरक्षित और सरल तरीके से डिजिटल लेनदेन कर सकेंगे। यह पहल बैंकिंग सेवाओं को आधुनिक और ग्राहकों के लिए अधिक सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

बैंक महाप्रबंधक राकेश शर्मा के बोल 

बैंक के महाप्रबंधक राकेश शर्मा ने बताया कि इस सुविधा का उद्देश्य ग्राहकों को डिजिटल माध्यमों से उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करना है। क्यूआर कोड प्रणाली के माध्यम से बैंक ग्राहकों और व्यापारियों को सरल एवं सुरक्षित भुगतान का माध्यम उपलब्ध करा रहा है, जो डिजिटल इंडिया अभियान के अनुरूप है।

उन्होंने बताया कि यह सुविधा बैंक की सभी शाखाओं में उपलब्ध करवाई जा रही है। इस प्रणाली से नकदरहित लेनदेन को बढ़ावा मिलेगा तथा बैंकिंग सेवाएं और अधिक प्रभावी व सुरक्षित बनेंगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...