मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप पांगी घाटी के युवाओं को मिलेंगे बस-ट्रैवलर परमिट

--Advertisement--

बस-ट्रैवलर खरीदने पर मिलेगा 40 प्रतिशत अनुदान, रोड टैक्स में भी मिलेगी चार माह की छूट

किलाड़/चम्बा – भूषण गुरुंग

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की हिमाचल दिवस (15 अप्रैल 2025) के दौरान जनजातीय उपमंडल पांगी के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने की घोषणा के अनुरूप उप मंडलीय प्रशासन ने इच्छुक स्थानीय लोगों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने हिमाचल दिवस के उपलक्ष में जनजातीय उपमंडल पांगी के मुख्यालय किलाड़ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में घाटी के लोगों को बेहतर परिवहन सेवाएं तथा स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए नए बस- ट्रैवलर खरीदने पर अनुदान उपलब्ध करवाने तथा परमिट प्रदान करने की घोषणा की थी।

मुख्यमंत्री की घोषणा को अमली जामा पहनाते हुए उपमंडल अधिकारी नागरिक रमन घरसगी की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि स्थानीय युवाओं द्वारा बस- ट्रैवलर खरीदने पर 40 प्रतिशत का अनुदान उपलब्ध करवाया जाएगा तथा चार महीने के लिए रोड टैक्स में छूट भी प्रदान की जाएगी।

योजना से लाभ उठाने के इच्छुक स्थानीय लोग अपने पहचान प्रमाण के साथ 10 नवम्बर, 2025 तक उपमंडल अधिकारी नागरिक (एसडीम पांगी) के कार्यालय किलाड़ में आवेदन कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...