घेरा से करेरी तक एचआरटीसी बस में सवार होकर पहुंचे उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां

--Advertisement--

ग्रामीणों से किए वादे को निभाया, क्षतिग्रस्त सड़क के शीघ्र सुधार के दिए निर्देश।

शाहपुर, 30अक्तूबर – नितिश पठानियां 

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां ने अपने गत दिवस धारकण्डी क्षेत्र के दौरे के दौरान ग्रामीणों से किए वादे को पूरा करते हुए स्वयं हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में ग्रामीणों और अधिकारियों के साथ घेरा से करेरी तक का सफर किया।

विगत दिनों ग्रामीणों ने लगातार बस सेवा बहाल करने की मांग रखी थी, परंतु अधिकारियों द्वारा क्षतिग्रस्त सड़क का हवाला देते हुए बस संचालन संभव न होने की बात कही जा रही थी।

इस पर विधायक पठानियां ने स्वयं स्थिति का जायजा लेने का निर्णय लिया। उन्होंने एसडीएम धर्मशाला मोहित रतन, आरएम धर्मशाला साहिल कपूर तथा ग्रामीणों के साथ बस में यात्रा करते हुए पूरी सड़क का निरीक्षण किया और बस को करेरी से लगभग 500 मीटर पीछे तक पहुंचाया।

इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि करेरी से आगे क्षतिग्रस्त सड़क का कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए ताकि बस सेवा करेरी तक नियमित रूप से शुरू की जा सके।

विधायक पठानियां ने कहा कि लोगों से किया गया वायदा अब लगभग पूरा हो चुका है। उन्होंने अधिकारियों को इस मार्ग पर छोटी बस की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए ताकि ग्रामीणों को लगातार परिवहन सुविधा मिलती रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...