बीड़ बिलिंग में पैराग्लाइडर दुर्घटनाग्रस्त, रूसी पायलट घायल

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग से उड़ान भरने वाले विदेशी पायलटों के हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मंगलवार देर शाम एक और विदेशी पायलट दुर्घटनाग्रस्त का शिकार हो गया।

रूस के 39 वर्षीय पायलट पॉवेल सुकोत्सकी सोलो फ्लाइट के दौरान उत्तराला और होली के बीच जालसू पास की पहाड़ियों में हादसे का शिकार हो गए। मौसम खराब होने के कारण यह दुर्घटना हुई बताई जा रही है।

पायलट की रीढ़ की हड्डी और पैरों में चोटें आई हैं। बुधवार सुबह बीड़ बिलिंग पैरा माऊंटेन रैस्क्यू टीम ने हैलीकॉप्टर (चॉपर) की मदद से पायलट को रैस्क्यू कर विवेकानंद अस्पताल, पालमपुर पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

रैस्क्यू टीम के हैड राहुल सिंह ने बताया कि मंगलवार को हादसे के बाद वॉकी-टॉकी के माध्यम से पायलट से संपर्क किया गया था। उसने बताया कि वह सुरक्षित स्थान पर पहुंच गया है। बुधवार सुबह लगभग 11 बजे उसे सफलतापूर्वक रैस्क्यू किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...