हिमाचल: भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा के साथ शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय श्रीरेणुका जी मेला, पहली बार झील किनारे होगी आरती

--Advertisement--

31 अक्टूबर से श्रीरेणुकाजी मेले का आगाज, मुख्यमंत्री करेंगे मेले का शुभारंभ, पहली बार झील किनारे होगी माता की आरती

सिरमौर – नरेश कुमार राधे 

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में अंतरराष्ट्रीय श्रीरेणुकाजी मेला 31 अक्टूबर से शुरू होगा। भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा के साथ मेला आरंभ होगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इसका आगाज करेंगे। मेले का समापन पांच नवंबर को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल करेंगे।

31 अक्टूबर को दोपहर 1:00 बजे जिला प्रशासन ददाहू में मुख्यमंत्री का स्वागत करेंगे। 1:35 पर मुख्यमंत्री देव अभिनंदन तथा भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा में पालकियों को कंधा देकर शुभारंभ करेंगे।

4:15 पर मुख्यमंत्री, भगवान श्री परशुराम मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। शाम 5:05 मिनट पर मुख्यमंत्री प्रदर्शनियों का उद्घाटन व अवलोकन करेंगे।

6:00 बजे श्रीरेणुकाजी झील के किनारे पहली बार माता श्रीरेणुकाजी की आरती होगी। 6:35 बजे मुख्यमंत्री सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ करेंगे। इसी दौरान मुख्यमंत्री का संबोधन भी होगा।

1 नवंबर को तड़के 4:00 बजे पवित्र श्रीरेणुकाजी झील में एकादशी अमृत स्नान व भजनामृत होगा। दोपहर 12:00 बजे से विशाल दंगल का आयोजन किया जाएगा।

शाम 5:00 बजे सांस्कृतिक संध्या शुरू होगी। 6:00 बजे माता श्रीरेणुकाजी की आरती होगी। 2 नवंबर को शाम 5:00 बजे सांस्कृतिक संध्या तथा 6:00 बजे माता श्रीरेणुकाजी की आरती होगी।

3 नवंबर को पारंपरिक बुडाह नृत्य प्रतियोगिता प्रातः 11:00 से शुरू होगी। शाम 5:00 बजे सांस्कृतिक संध्या तथा 6:00 बजे माता श्रीरेणुकाजी की आरती होगी। 4 नवंबर को शाम 5:00 बजे से सांस्कृतिक संध्या शुरू होगी, जबकि 6:00 बजे माता श्रीरेणुकाजी की आरती होगी।

कार्तिक पूर्णिमा पर होगा अमृत स्नान

5 नवंबर को प्रात: 4:00 बजे कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर अमृत स्नान आरंभ होगा। दोपहर 1:20 पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, भगवान श्री परशुराम मंदिर में पूजा अर्चना कर देव पालकियों को विदाई देंगे।

1:45 बजे राज्यपाल प्रदर्शनियों का अवलोकन करेंगे। 4:00 बजे रेणु मंच से राज्यपाल का संबोधन और पुरस्कार वितरण के साथ मेले का विधिवत समापन होगा।

शाम 6:00 बजे माता श्रीरेणुकाजी की आरती तथा 7:00 बजे से रेणु मंच पर भगवान परशुराम जी की कथा का मंचन होगा।

उधर जिला सिरमौर की उपायुक्त एवं श्रीरेणुकाजी विकास बोर्ड की उपाध्यक्ष प्रियंका वर्मा ने बताया कि मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

लोगों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे, पार्किंग की व्यवस्था तथा पुलिस प्रशासन की तैनाती के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बारिश-बर्फबारी के लिए हो जाओ तैयार, प्रदेश में इस दिन से करवट बदलेगा मौसम

शिमला - नितिश पठानियां  हिमाचल प्रदेश में चार और पांच...

सेब के 23 ट्रक डकार गया आढ़ती, रोहड़ू के बागबान को पैसे के बदले मिली धमकी

हिमखबर डेस्क  शिमला जिला के पुलिस थाना रोहड़ू के तहत...

हिमाचल में ”चिट्टे” के खात्मे काे सरकार ने छेड़ी निर्णायक जंग, 15 नवंबर को शिमला से शुरुआत

हिमखबर डेस्क  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उच्च स्तरीय बैठक...