गगल मारपीट कांड: HRTC क्रू पर टैक्सी ड्राइवरों का हमला, CCTV की मदद से गिरफ्तार हुए 2 आरोपी

--Advertisement--

टैक्सी चालकों ने एचआरटीसी बस स्टाफ से की मारपीट, पुलिस ने दो टैक्सी चालकों को किया गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की हुई पहचान।

हिमखबर डेस्क

एचआरटीसी बस के चालक व परिचालक के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस द्वारा दो टैक्सी चालकों को गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों टैक्सी चालकों की टैक्सियों को भी पुलिस द्वारा अपने कब्जे में लिया गया है। पुलिस द्वारा इस मामले में रजत गुलेरिया निवासी कुठमां व अमन वर्मा निवासी डड़म्ब को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस द्वारा पकड़े गए इन दोनों आराेपितों की शिनाख्त भी बस के चालक व परिचालक से करवाई गई, जिसमें इन दोनों को बस के चालक व परिचालक ने पहचाना कि इन दोनों ने उनके साथ मारपीट की थी। पुलिस द्वारा सीसीटीवी की फुटेज को खंगालते हुए इन दोनों टैक्सी ड्राइवरों को टैक्सियों सहित दबोच लिया गया है।

डीएसपी अंकित शर्मा के बोल 

कांगड़ा के डीएसपी अंकित शर्मा ने बताया की दो टैक्सी ड्राइवर रजत गुलेरिया और अमन वर्मा व जिनकी टैक्सियां इस हमले में प्रयोग हुई थी उन्हें भी कब्जे में लिया गया है।

डीएसपी अंकित शर्मा ने बताया की दोनों टैक्सी ड्राइवरों की एचआरटीसी के ड्राइवर तिलक राज व कंडक्टर दामोदर दास के सामने शिनाख्त करवाई गई जिस पर दोनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उन्होने बताया कि पुलिस अब हमले की कार्रवाई में संम्लिप्त टैक्सी ड्राइवर से पूछताछ कर रही है।

बता दें कि 26 अक्टूबर रात्रि को गगल पुलिस थाना के पास पठानकोट से बैजनाथ जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस के चालक व परिचालक के साथ टैक्सी चालकों द्वारा मारपीट की गई थी। इसके बाद मौके से यह टैक्सी चालक फरार हो गए थे। अब तीन दिनों के बाद इन टैक्सी चालकों को गिरफ्तार किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...