लदरौर स्कूल के स्वयंंसेवियो ने स्कूल परिसर व गोद लिए गांव में साफ सफाई करके दिया स्वच्छता का संदेश

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

भोरंज उपमंडल की ‘राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लदरौर में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के दूसरे दिन में  स्वंय सेवियों ने स्कूल परिसर व गोद लिए गांव में साफ सफाई करके ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश देकर जागरूक किया।

स्कूल के राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी अच्युतम वर्मा व लता कुमारी ने बताया कि स्वयंसेवियों ने प्रोजेक्ट कार्य का आगाज सुवह प्रभात फेरी व स्वास्थ्य के लिए योग क्रियाएं करके किया। शैक्षणिक सत्र के दौरान जीव विज्ञान प्रवक्ता अमृत लाल ने स्वयं सेवियों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे दशमी की परीक्षा के बाद सही विषय का चुनाव नहीं कर पाते ऐसे में बच्चों की करियर काउंसलिंग का होना जरूरी है।

करियर काउंसलिंग ना होने के कारण विद्यार्थियों को भविष्य में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने स्वयंसेवियों से आह्वान किया कि भविष्य की नींव को मजबूत बनाने के लिए सही विषय और सही क्षेत्र चुने तथा लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करें।

इस अवसर पर स्कूल के राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी अच्युतम वर्मा लता कुमारी ने अमृत लाल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूल के अन्य प्रध्यापक व अध्यापक गण व राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वंयसेवी उपस्थित रहें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...