होटल की चौथी मंजिल से गिरने से 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

रामपुर उपमंडल के दत्तनगर में वीरवार सुबह एक होटल की चौथी मंजिल से गिरने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दत्तनगर स्थित निजी होटल की चौथी मंजिल के लैंटर से एक युवक नीचे गिर गया। स्थानीय लोगों ने सुबह जब युवक को नीचे पड़ा देखा तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही रामपुर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान यशवंत उर्फ याशु (25) पुत्र संजीव कुमार, निवासी गांव चारमाला, डाघर, उपतहसील निथर, जिला कुल्लू के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि यशवंत इसी होटल में कार्यरत था और रात को ड्यूटी के बाद होटल में ही रुका हुआ था। सुबह उसका शव होटल के नीचे मिला। घटना के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) जुन्गा से विशेषज्ञ टीम को मौके पर बुलाया है, जो घटनास्थल का वैज्ञानिक तरीके से निरीक्षण कर रही है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रामपुर भेज दिया है। प्रारंभिक तौर पर यह मामला गिरने से हुई मौत का लग रहा है, लेकिन पुलिस ने हर पहलू से जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ मिलेगा आरएंडआर का लाभ: केवल सिंह पठानियां

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित परिवारों को उनका हक...

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से बड़ा हादसा, JCB ऑपरेटर की मौत; हेल्पर गंभीर

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से JCB ऑपरेटर और हेल्पर...

हिमाचल के लिए गर्व का पल! दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, शिमला के इन अफसरों ने भी गाड़े झंडे

हिमाचल प्रदेश के पुलिस और होमगार्ड कर्मियों को राष्ट्रीय...