संसारपुर टैरस में युवक ने फैक्टरी में ऐसे गले लगाई माैत, फोरैंसिक टीम ने माैके से जुटाए साक्ष्य

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

औद्योगिक क्षेत्र संसारपुर टैरस में वीरवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां अंकित रोलर फ्लोर मिल में काम करने वाले एक युवक ने फैक्टरी के अंदर फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फैक्टरी के प्रबंधक विक्की शर्मा ने संसारपुर टैरस पुलिस को सूचना दी कि एक कर्मचारी ने फैक्टरी के अंदर फंदा लगा लिया है।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संजय शर्मा व उनकी टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। जांच के दौरान पुलिस ने फैक्टरी की दूसरी मंजिल पर रामहीत सदाय (19) पुत्र बोकू सदाय, निवासी नजीरपुर, मधुबनी (बिहार) को कपड़े से बने फंदे से लटका हुआ पाया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरैंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

डीएसपी डाडासीबा राजकुमार के बोल

इस संबंध में डीएसपी डाडासीबा राजकुमार ने बताया कि गवाहों के बयान कलमबद्ध किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल देहरा भेज दिया गया है और पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

15 जून को हिमाचल प्रदेश में होगा मेगा मॉक ड्रिल, कांगड़ा के उपमंडलों में 12 घंटे चलेगा अभ्यास

धर्मशाला, 13 जून - हिमखबर डेस्क आपदा प्रबंधन की तैयारियों...

असम के जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, वायुसेना का AN-32 विमान क्रैश, पांच जवान शहीद

हिमखबर डेस्क भारतीय वायु सेना का AN-32 विमान असम के...