करवाचौथ की खरीदारी के लिए निकली 32 वर्षीय महिला निशा देवी तीन दिन से लापता

--Advertisement--

करवाचौथ की खरीदारी के लिए निकली 32 वर्षीय महिला निशा देवी तीन दिन से लापता

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

उपमंडल शिलाई के घुण्डवी गाँव की 32 वर्षीय महिला निशा देवी बीते तीन दिनों से लापता हैं। उनके पति दिनेश कुमार की शिकायत पर शिलाई पुलिस थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया गया है, और पुलिस अब उनकी तलाश में जुट गई है।

पीड़ित पति दिनेश कुमार (पुत्र जटू राम) ने पुलिस को बताया कि निशा देवी बीते 6 अक्टूबर को सुबह करीब 8 बजे नैनीधार बाजार के लिए निकली थीं। वह करवाचौथ की खरीदारी करने गई थीं। दिनेश कुमार ने बताया कि जब उनकी पत्नी देर रात तक घर नहीं लौटीं, तो उन्होंने रिश्तेदारों और परिचितों से पूछना शुरू किया, लेकिन कहीं भी उनका कोई पता नहीं चल पाया।

मोबाइल भी बंद, परिवार परेशान

दिनेश कुमार पिछले दो दिन से लगातार अपनी पत्नी को ढूंढ रहे हैं। उन्होंने निशा देवी के मोबाइल नंबर पर भी संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन नंबर बंद पड़ा है। तीन बच्चों की माँ निशा देवी के अचानक लापता हो जाने से पूरे परिवार और परिजनों में गहरी चिंता और बेचैनी है।

परिजनों की अपील:

यदि किसी भी व्यक्ति को निशा देवी के बारे में कोई जानकारी मिलती है या उन्हें कहीं देखती है, तो कृपया उनके पति दिनेश कुमार के मोबाइल नंबर 9805801019 पर तुरंत संपर्क करें, ताकि परिवार की मदद की जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...