किराए के जर्जर भवन में शिक्षा की लौ: टपकती छत, उखड़ता प्लास्टर, 46 साल बाद भी बीईईओ दफ्तर बेगाना

--Advertisement--

हिमाचल में BEEO कार्यालय 46 साल बाद भी अपने भवन का इंतजार कर रहा है। किराए के जर्जर भवन की टपकती छत और उखड़ते प्लास्टर के बीच कर्मचारी काम करने को मजबूर हैं।

ज्वाली – शिवू ठाकुर

विस क्षेत्र ज्वाली के अंतर्गत शिक्षा की लौ जलाने वाले ब्लॉक एलिमेंट्री एजुकेशन कार्यालय जवाली को आजतक अपना भवन नसीब नहीं हो पाया है। आजतक यह कार्यालय किराया के भवन में ही चल रहा है तथा किराया का भवन भी अब जर्जर हो चुका है। यह कार्यालय वर्ष 1980 में स्थापित हुआ था तथा करीब 46 साल का समय बीत जाने के बाद भी इसको अपना भवन नहीं मिल पाया है।

इस किराया के भवन की छत टपकती है तथा दीवारों का प्लास्टर भी उखड़ रहा है। कार्यालय में कार्यरत अधिकारी व कर्मचारी भी अंदर बैठने से कतराते हैं। बरसात में हर समय भवन में अर्थिंग होने का डर बना रहता है। जवाली के राजनेताओं ने भी इस कार्यालय की अनदेखी ही की है।

वर्तमान में विभाग को इस भवन का 3115 रुपए प्रतिमाह किराया देना पड़ रहा है। करीब 46 वर्षों के दौरान शिक्षा विभाग अब तक लगभग 17.19 लाख रुपए किराए पर खर्च कर चुका है यानी सरकारी कार्यालय चलाने के लिए वर्षों से सरकारी खजाने पर किराए का बोझ बढ़ता जा रहा है, लेकिन स्थायी भवन की दिशा में कोई ठोस कदम नजर नहीं आ रहा।

विस क्षेत्र ज्वाली में कांग्रेस की तरफ से प्रोफेसर चौधरी चंद्र कुमार व नीरज भारती ने प्रतिनिधत्व किया, लेकिन कार्यालय की दशा नहीं बदली हालांकि नीरज भारती शिक्षा विभाग में मुख्य संसदीय सचिव भी रहे, लेकिन इस कार्यालय की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया। बुद्धिजीवियों ने कहा कि अब चौधरी चंद्र कुमार सरकार में मंत्री हैं तथा उनको इसके लिए नया भवन उपलब्ध करवाना चाहिए।

बुद्धिजीवियों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार से मांग की है कि इस कार्यालय के लिए बजट उपलब्ध करवाते हुए नया भवन निर्माण करवाया जाए, ताकि अधिकारी कर्मचारी भी सुरक्षित महसूस कर सकें।

डिप्टी डायरेक्टर पलविंदर सिंह गुलेरिया के बोल

डिप्टी डायरेक्टर पलविंदर सिंह गुलेरिया ने कहा कि उन्होंने हाल ही में ज्वाइन किया है और उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। यदि कार्यालय की स्थिति ऐसी है तो मामले को देखकर शीघ्र समाधान किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गरली की खूबसूरत हवेलियां बनीं फिल्मों का ठिकाना, फिर भी फिल्म सिटी का सपना अधूरा

खूबसूरत हवेलियां…महीनों शूटिंग पर गरली में फिल्म सिटी अभी...

विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 1 लाख की रिश्वत लेते महिला पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमाचल के बरोटीवाला में विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई करते...