BJP ने मंत्री जगत नेगी का ही नहीं, तिरंगे का भी किया घोर अपमान: कांग्रेस

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल और कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने भाजपा पर बड़ा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि भाजपा ने न केवल राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्री जगत सिंह नेगी का अपमान किया है, बल्कि देश की आन-बान-शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का भी घोर अपमान किया है।

दोनों मंत्रियों ने आज एक संयुक्त बयान जारी कर सिराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के साथ हुए दुर्व्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं के इशारे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगत सिंह नेगी की गाड़ी पर लगे तिरंगे पर जूते-चप्पल और काले कपड़े फेंककर निंदनीय कृत्य किया।

मंत्रियों ने कहा, ‘तिरंगा हमारे देश की अस्मिता का प्रतीक है, जिसके सम्मान के लिए देश के अनगिनत वीर जवानों और महापुरुषों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिस तरह तिरंगे का अपमान किया है उससे अब उनका असली चेहरा प्रदेश की जनता के सामने उजागार हो गया है।

प्रदेश की जनता अब भली-भांति समझ चुकी है कि भाजपा की तिरंगा यात्राएं केवल एक दिखावा है और उनके दिल में राष्ट्रध्वज के लिए कोई सम्मान नहीं है।’ दोनों मंत्रियों ने कहा कि वे राजनीति में पांच दशक से अधिक समय से सक्रिय हैं, लेकिन उन्होंने राजनीति का इतना गिरा हुआ स्तर पहले कभी नहीं देखा।

धनी राम शांडिल और चंद्र कुमार ने कहा कि राज्य सरकार ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए वानिकी महाविद्यालय को थुनाग से अस्थायी तौर पर स्थानांतरित करने का निर्णय लिया, लेकिन भाजपा नेता इस फैसले को मुद्दा बनाकर छात्रों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता महाविद्यालय के नाम पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने में लगे हैं।

उन्होंने कहा कि राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी सिराज विधानसभा क्षेत्र और मंडी जिले के अन्य क्षेत्रों में आपदा से प्रभावित किसानों और बागवानों की स्थिति का जायजा लेने गए थे, ताकि उनके लिए एक ठोस राहत पैकेज तैयार किया जा सके। उन्होंने कहा कि ‘मंडी में सेब के बाग़ीचों और फूलों की खेती के लिए बने पॉलीहाऊस को भारी नुकसान हुआ है।

राजस्व मंत्री नुकसान का आकलन कर इसकी विस्तृत रिपोर्ट कैबिनेट में प्रस्तुत करने जा रहे थे, लेकिन भाजपा को न किसानों की चिंता है और न तिरंगे के सम्मान की।’

मंत्रियों ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह घटिया राजनीति कर किसानों और आपदा पीड़ितों के लिए राहत प्रयासों में भी बाधा डाल रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में अटूट रिश्ते का दर्दनाक अंत : भाई की अर्थी देख बहन के भी थमे प्राण, दोहरा मातम

हिमखबर डेस्क  देवभूमि के हमीरपुर जिले का भोरंज उपमंडल इन...

फौजियों पर विवादित टिप्पणी कर घिरी हिमाचल की इन्फ्लुएंसर, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही ट्रोल

हिमखबर डेस्क  इन्फ्लुएंसर इशिता पुंडीर इन दिनों विवादित बयान को...

परिजनों को थी उम्मीद…पर मिली गम की खबर, 14 दिन से लापता युवक का झाड़ियों में मिला शव

चम्बा - भूषण गुरूंग  पर्यटन नगरी डल्हौजी के सुभाष चौक-बस...