हिमाचल: विज्ञान मॉडल में पहला स्थान, जापान जाएंगी चंबा की कृतिका

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा की छात्रा कृतिका अब विज्ञान मॉडल के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जापान जाएंगी। विज्ञान मॉडल के जरिये पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चंबा के विद्यार्थी का चयन हुआ है। 12वीं की छात्रा एक सप्ताह के लिए जापान में जाकर नई तकनीकें सीखेंगी।

कृतिका 17 अगस्त को जापान के लिए रवाना होंगी। कृतिका ने एससीईआरटी की ओर से करवाई गई विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में अपना मॉडल प्रदर्शित किया। जहां इस मॉडल को पहला स्थान हासिल हुआ। इसके बाद इस मॉडल को नॉमिनेशन के लिए दिल्ली भेजा गया। जहां अब इसका चयन हो गया है। मॉडल के निर्माण में अध्यापक शिवम पुरी का योगदान रहा।

व्हील चेयर का बनाया मॉडल

कृतिका ने अपने गाइड टीचर के सहयोग से एक व्हील चेयर बनाई थी। इसे राइज ऑफ द डिवाइन बॉडी नाम दिया गया। इस चेयर के जरिये दिव्यांग छात्र तमाम गतिविधियों को बिना किसी सहायता के अंजाम दे सकेंगे। इसमें स्कूल जाना, आराम करना, चेयर वेड बनना आदि शामिल है। छात्रा ने इसमें अलग-अलग मैकेनिज्म फिट किए हैं। इससे बच्चा शौच के लिए भी जा सकेगा और किसी की भी आवश्यकता नहीं रहेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के इलाके में BJP विधायक की ‘OPD’ पर विवाद, पुलिस के पहरे में हुआ इलाज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के पांगी-भरमौर से विधायक और न्यूरोसर्जन...

ITI और 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका, 22 अगस्त को होंगे साक्षात्कार

हमीरपुर में आईटीआई और 10वीं-12वीं पास युवाओं के साक्षात्कार...