एसडीएम पारस अग्रवाल ने बाटे फलदार पौधे

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

जिला चंबा के भटियात क्षेत्र में आज दिनांक 22/7/25 को जागृति फाऊंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट जिला पठानकोट की ओर से एक छोटा सा कार्यक्रम नैनीखड़ के पी डब्ल्यू डी रेस्ट हाउस ढूंढियारा बंगला में रखा गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भटियात के एस डी एम पारस अग्रवाल ने बतौर मुख्या अतिथि शिरकत की यह कार्यक्रम पंचायत के उप प्रधान संजीव कुमार के अगुवाई की गई।

मुख्या अतिथि को जागृति फाउंडेशन के कोर्डिनेटर नानक सिंह ओर रेनू वाला की और से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में नैनीखड्ड के आसपास के गांव के लगभग 80 लोगों ने भाग लिया। जिसमें लगभग 200 से ज्यादा फलदार पौधे जैसे नींबू, गलगल, आम, मौसमी, अमरूद, पलम, जामुन के अलावा कोई अन्य कई प्रकार के फलदार पौधे बिलकुल फ्री में मुख्या अतिथि के हाथों बाटे गए।

वही जागृति चैरिटेबल फाउंडेशन ने कोर्डिनेटर नानक चंद ने इन फलदार पौधे के बारे मे विस्तृत जानकारी देते हुए बताया यदि तुम लोग इस फलदार पौधे को लगाते समय पूरा ध्यान दोगे और समय समय पर खाद और पानी देते रहोगे तो यही पौधा एक दिन बड़ा होकर तुम्हारे लिया वरदान साबित होगा। और एक अच्छा फलदार वृक्ष बनकर तुम्हे अच्छा फल देगा।

उन्होंने बताया कि हमारे फाउंडेशन की ओर से अभी तक लगभग पंजाब के कई गांवों में जाकर ऐसा फलदार पौधा फ्री बाट चुके हैं। उन्होंने मुख्य अतिथि का धन्यवाद करते हो कहा कि इतने बिजी शेड्यूल होने के बाबजूद भी उन्होंने हमारे इस कार्यक्रम में शिरकत होकर हमारा हौसला बढ़ाया। जिसके लिए हम अपने फाउंडेशन की तरफ से इनका तेरा दिल से शुक्रिया अदा करते हैं।

वही अंत में नैनीताल के उपप्रधान संजीव ठाकुर के द्वारा एस डी एम भटियात पारस अग्रवाल और मैनेजिंग ट्रस्टी आर पी एस वालिया का आभार व्यक्त किया। अंत में उपप्रधान संजीव ठाकुर की ओर से सभी आने वाले मेहमानों के लिए जलपान का इंतजाम किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...