Breaking: नूरपुर की हटली जंवाला में खड्ड में मिली दो दिन से लापता 22 वर्षीय युवती की लाश

--Advertisement--

हटली जंवाला में खड्ड में मिली 22 वर्षीय युवती की लाश, स्थानीय पंचायत की ही निवासी थी 22 वर्षीय युवती, मुर्दाली माता के पास मिली मृत देह, दो दिन से लापता थी युवती, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भेजा।

नूरपुर – स्वर्ण राणा 

नूरपुर विधानसभा की हटली जंवाला के मुर्दाली माता मंदिर के पास एक युवती की लाश मिली है। स्थानीय पंचायत के प्रधान सुभाष चंद ने जानकारी देते हुए बताया कि यह युवती दो दिनों से लापता थी।

उन्होंने बताया कि युवती की माता सिविल अस्पताल नूरपुर में जब दवाई लेने गई थी तो वापिस आने पर यह 22 वर्षीय युवती घर पर नहीं थी।

प्रधान ने बताया कि घरवालों के अनुसार वो कई बार मुर्दाली माता जाने की बात कहती थी। जब जहां आकर उसी तलाश की तो उसका शव जहां पर मिला।

अब मौत का कारण क्या है यह पुलिस जांच के बाद पता चलेगा। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भेज दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...