पठानकोट-चम्बा-भरमौर नैशनल हाईवे पर बस-कार में टक्कर, बड़ा हादसा टला

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

पठानकोट-चम्बा-भरमौर नैशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। बनीखेत की ओर आ रही एक निजी आल्टो कार और चम्बा की ओर जा रही एक निजी बस की उघराल के समीप जोरदार टक्कर हो गई। हालांकि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है, लेकिन टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सड़क किनारे लगे पैरापिट से टकराकर रुक गई और खाई में गिरने से बाल-बाल बच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ जब निजी बस चालक ने लापरवाही बरतते हुए अपनी दिशा छोड़ गलत दिशा में वाहन घुमा दिया। इस दाैरान सामने से आ रही आल्टो कार के चालक को संभलने का मौका तक नहीं मिला और दोनों वाहन आमने-सामने टकरा गए। हादसे के दैरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा और कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा।

हादसे के बाद दोनों पक्षों में काफी देर तक बातचीत का दाैर चला और अंततः बस चालक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कार की मुरम्मत का सारा खर्च स्वयं उठाने की बात मान ली। आपसी समझौते के चलते किसी भी पक्ष ने पुलिस में मामला दर्ज नहीं करवाया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...