नालागढ़ में HRTC की बस पलटी, 42 यात्री थे सवार

--Advertisement--

नालागढ़ – रजनीश ठाकुर

नालागढ़-स्वारघाट मार्ग पर मंगलवार सुबह गोलजमाला के पास हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस चालक समेत तीन लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार एचआरटीसी सरकाघाट डिपो की यह बस सरकाघाट से वाया नालागढ़ होकर चंडीगढ़ जा रही थी। बस में कुल 42 यात्री सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गोलजमाला के पास मोड़ पर तेज रफ्तार के कारण चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और बस सडक़ किनारे पलट गई।

हादसे के बाद मौके स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल नालागढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया, तीन घायलों का उपचार चल रहा है और हालत स्थिर है जबकि बाकी यात्रियों को निगम की दूसरी बस में चंडीगढ़ के लिए रवाना किया गया।

एचआरटीसी डिप्टी डिविजनल मैनेजर विवेक लखनपाल के बोल

एचआरटीसी डिप्टी डिविजनल मैनेजर विवेक लखनपाल ने बताया कि यह बस सरकाघाट से वाया नालागढ़ होते हुए चंडीगढ़ जा रही थी। सुबह करीब 11 बजे गोलजमाला के निकट तेज रफ्तार के चलते वाहन चालक का नियंत्रण बस पर से हट गया और बस सडक़ किनारे पलट गई।

बस में कुल 42 यात्री सवार थे। घायलों को तुरंत नालागढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के बाद बाकी यात्रियों को निगम की दूसरी बस के माध्यम से गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...