नशे में धुत दो युवकों ने HRTC कंडक्टर से की मारपीट, मामला दर्ज

--Advertisement--

नशे में धुत दो युवकों ने HRTC कंडक्टर से की मारपीट, मामला दर्ज।

शिमला – नितिश पठानियां 

शिमला जिले के सुन्नी थाना क्षेत्र में एचआरटीसी बस के कंडक्टर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता दिनेश सिंह (29) निवासी सुंदरनगर जिला मंडी, हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) में कंडक्टर के पद पर कार्यरत है। 24 जून को वह शिमला से करसोग जा रही एचआरटीसी बस (HP03B-6207) में तैनात था।

शिकायत के अनुसार शाम को जब बस बसंतपुर पहुंची तो सुन्नी निवासी नरेश शर्मा और देवेंद्र शर्मा (33) नामक दो युवक नशे की हालत में बस में सवार हुए।

कंडक्टर द्वारा उनसे टिकट के पैसे मांगे जाने पर दोनों युवक बहस करने लगे और किराया देने से इनकार करते हुए अभद्र व्यवहार करने लगे।

कंडक्टर दिनेश सिंह के अनुसार बातचीत के दौरान नरेश शर्मा ने उसे थप्पड़ मारा और दोनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद दिनेश सिंह ने थाना सुन्नी में शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 132, 121(1) और 3(5) के तहत मामला पंजीकृत कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...