हत्या के आरोपी को आईजीएमसी में आया होश, पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

--Advertisement--

हत्या के आरोपी को आईजीएमसी में आया होश, पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला।

सोलन – रजनीश ठाकुर 

कालका-शिमला एनएच पर सलोगड़ा के समीप मथिया गांव में महिला की हत्या के बाद खुद कीटनाशक निगलने वाले आरोपी को अस्पताल में होश आ गया है। पुलिस ने इसे आईजीएमसी से गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी को कोर्ट में पेश कर चार दिन की पुलिस रिमांड पर ले लिया है। मथिया गांव में मकान मालकिन की हत्या करने के बाद किरायेदार ने खुद कीटनाशक निगल लिया था।

आरोपी को सोलन अस्पताल भर्ती किया गया। यहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते आईजीएमसी शिमला भेज दिया गया। अब आरोपी को होश आ गया है। हालत खतरे से बाहर होने पर उसे छुट्टी दे दी है।

एसपी सोलन गौरव सिंह के बोल 

एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस हर पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी प्रेम कुमार पुत्र तेज बहादुर निवासी गुइडी, डाकखाना और तहसील पुशाकोट, जिला देहंग, नेपाल से पूछताछ शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...