अवैध केबलों को हटाने हेतु विद्युत बोर्ड ने दी अंतिम चेतावनी सात दिन में केबल नहीं हटाई गई तो होगी सख्त कार्रवाई

--Advertisement--

अवैध केबलों को हटाने हेतु विद्युत बोर्ड ने दी अंतिम चेतावनी सात दिन में केबल नहीं हटाई गई तो होगी सख्त कार्रवाई

मंडी, 20 जून – अजय सूर्या 

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (हि.प्र.रा.वि.बो.लि.) मंडी द्वारा शहर और आस-पास के क्षेत्रों में बिजली के खंभों पर अवैध रूप से डाली गई केबलों को हटाने के लिए संचार सेवा प्रदाताओं व केबल ऑपरेटरों को अंतिम चेतावनी जारी की गई है।

वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता, हि.प्र.रा.वि.बो.लि. मंडी राजेश कुमार कौंडल ने बताया कि इससे पहले कई बार मौखिक और लिखित चेतावनी देने के बावजूद भी बिजली के खंभों पर अवैध ऑप्टिकल फाइबर केबल और अन्य संचार केबल नहीं हटाई गई हैं।

इस लापरवाही को देखते हुए अब अंतिम नोटिस जारी किया गया है। इस नोटिस के माध्यम से संबंधित कंपनियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सात (07) दिनों के भीतर स्वयं अपनी अवैध केबलों को बिजली के खंभों से हटा लें।

यदि तय समय सीमा के भीतर कार्रवाई नहीं की जाती, तो विद्युत बोर्ड द्वारा ये केबलें जबरन हटाई जाएंगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित ऑपरेटरों की होगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इस दौरान यदि कोई क्षति होती है, तो उसकी जिम्मेदारी विद्युत बोर्ड की नहीं होगी।

वरिष्ठ अधिकारी ने यह भी बताया कि दिनांक 17 जून, को एक दुखद घटना में एक केबल ऑपरेटर का तकनीशियन बिजली के खंभे पर कार्य करते समय करंट लगने से दुखद मृत्यु हो गई।

यह घटना आम नागरिकों की और विद्युत कर्मचारियों की सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत गंभीर है और इससे भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं की आशंका को भी बल मिला है। इसलिए बिजली की तारों के साथ अन्य तारों को हटाया जाना अति आवश्यक है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...