2 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया हेड कांस्टेबल सस्पेंड, तीन दिन का पुलिस रिमांड

--Advertisement--

फतेहपुर – अनिल शर्मा 

कांगड़ा जिले के पुलिस थाना रैहन में तैनात हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किए जाने के मामले में पुलिस विभाग ने उसे सस्पेंड कर दिया है। वहीं, विजिलेंस ने उसे सोमवार देर शाम न्यायालय में पेश किया जहां से अदालत ने उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

वहीं विजिलेंस अब आरोपी की चल अचल संपत्ति की भी जांच करेगा। साथ ही यह ही जांच की जाएगी कि क्या आरोपी ने इससे पहले भी किसी मामले में रिश्वत ली थी।

बता दें कि यह कार्रवाई उस वक्त सामने आई जब विजिलेंस टीम ने आरोपी को दो हजार की रिश्वत लेते समय रंगे हाथों पकड़ा था।

शिकायतकर्ता सूरज ने विजिलेंस थाना धर्मशाला में शिकायत दी थी कि रैहन थाना में तैनात हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार ने एक केस में उसके और उसके भाई का नाम दर्ज किया था। बाद में उसी केस की जांच की ज़िम्मेदारी भी दिनेश कुमार को दी गई।

इस दौरान उसने अपने अधिकारों का दुरुपयोग करते हुए सूरज से एफआईआर से नाम हटाने के एवज़ में दस हजार रुपये की मांग की।

सूरज ने इसकी जानकारी विजिलेंस को दी, जिसके बाद एक योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया गया। सोमवार को विजिलेंस की टीम ने आरोपी को पहली किस्त के रूप में दो हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न के बोल 

नूरपुर ने पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी हेड कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...