ट्रैक टूरिज्म के लिहाज से विकसित होगा भटियात क्षेत्र

--Advertisement--

सिहुंता में बहुउद्देशीय व्यवसायिक परिसर का जल्दी शुरू होगा निर्माण कार्य, एक करोड़ की धनराशि होगी व्यय, कुलदीप सिंह पठानियां सिहुंता छिंज मेले में रहे मुख्य अतिथि, मेले के सफल आयोजन को एक लाख की धन राशि देने का किया एलान।

चंबा/ सिहुंता – अनिल संबियाल 

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि उपमंडल चुवाड़ी के प्रमुख कस्बे सिहुंता में एक करोड़ रूपयों की धनराशि से बहुउद्देशीय व्यवसायिक परिसर का निर्माण कार्य जल्दी शुरू किया जाएगा।

कुलदीप सिंह पठानिया आज सिहुंता में आयोजित छिंज मेले में मुख्य अतिथि भाग लेते हुए जनसमूह को संबोधित करते हुए बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि बहुउद्देशीय व्यवसायिक परिसर के निर्माण कार्य को जल्द शुरू किया जाएगा। इसके लिए सभी विभागीय औपचारिकताओं को पूर्ण कर लिया गया है।

विधानसभा अध्यक्ष ने मेला आयोजन समिति की मांग पर मेला ग्राउंड को पक्का करने तथा सौंदर्यकरण के लिए प्राक्कलन के आधार पर आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन भी दिया।

अपने संबोधन में उन्होंने जारी विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि सिहुंता तथा आसपास के क्षेत्रों में जल शक्ति विभाग द्वारा मल निकासी योजना पर 32 करोड़ रुपए व्यय करने का प्रावधान रखा गया है।

कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि मेले, उत्सव और त्योहार हमारी लोक संस्कृति का अभिन्न हिस्सा हैं। ऐसे आयोजन जहां एक ओर मनोरंजन का माध्यम हैं, वहीं दूसरी ओर समाज में आपसी सद्भाव और मेलजोल को भी प्रोत्साहित करते हैं।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भटियात क्षेत्र में धार्मिक एवं साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाओं के दृष्टिगत एक विशेष कार्य योजना के तहत सड़क नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि ढांचागत सुविधाओं के सतत विकास के साथ-साथ विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, विद्युत आपूर्ति और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति निरंतर सुदृढ़ हो रही है। इन सुविधाओं के विस्तार से अब लोगों का रुझान पुनः गांवों की ओर बढ़ रहा है।

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भटियात क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्र के आधारभूत विकास में सड़क नेटवर्क की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।

साथ में उन्होंने यह भी कहा कि पर्यटन विकास की दृष्टि से संपूर्ण भटियात क्षेत्र प्राकृतिक संसाधनों की प्रचुरता और अनुकूल जलवायु के कारण एक आदर्श पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होने की पूरी क्षमता रखता है ।

विधानसभा अध्यक्ष ने लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि वर्ष 2027 तक भटियात विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क नेटवर्क के विस्तार से यह क्षेत्र आने वाले समय में ट्रैक टूरिज्म के क्षेत्र में अपनी एक विशिष्ट पहचान स्थापित करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस दिशा में आवश्यक प्रयास निरंतर जारी हैं।

कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि युवाओं को विभिन्न खेल गतिविधियों की बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए चुवाड़ी कस्बे में प्रस्तावित मल्टी खेल स्टेडियम के निर्माण कार्य को भी जल्दी शुरू किया जा रहा है।

कुलदीप सिंह पठानिया ने अपनी ऐच्छिक निधि से एक लाख रुपये की राशि छिंज मेला आयोजन समिति को मेले के सफल आयोजन के लिए उपलब्ध करवाने की भी घोषणा की।

विधानसभा अध्यक्ष को इससे पहले मेला आयोजन समिति द्वारा सम्मानित भी किया गया। छिंज मेले में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने रोचक कुश्ती मुकाबले तथा मेले का आनंद लिया।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम चेला कृष्ण चंद, एसडीएम पारस अग्रवाल,तहसीलदार सुरिंदर कुमार, अधिशासी अभियंता जल शक्ति राकेश ठाकुर, लोक निर्माण नरेंद्र चौधरी, खंड स्वास्थ्य अधिकारी डा. शाम लाल, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा सहित स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...