‘नौकरी करने से अच्छा है अपना उद्यम लगाना’

--Advertisement--

आरसेटी ने आईटीआई बणी में आयोजित किया जागरुकता शिविर

हमीरपुर 10 जून – हिमखबर डेस्क 

पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर ने मंगलवार को आईटीआई बणी में एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया।

इस अवसर पर आईटीआई प्रशिक्षुओं का मार्गदर्शन करते हुए आरसेटी के निदेशक अजय कुमार कतना ने कहा कि पगार पर नौकरी करने के बजाय अपना उद्यम या कारोबार चलाना ज्यादा फायदेमंद होता है।

अपना उद्यम या कारोबार स्थापित करके हम न केवल अपने लिए रोजगार का सृजन करते हैं, बल्कि अन्य लोगों को भी रोजगार दे सकते हैं। यही नहीं, अपनी अगली पीढ़ी का भविष्य भी सुरक्षित रख सकते हैं।

उन्होंने कहा कि बैंकों की विभिन्न ऋण योजनाओं का लाभ उठाकर युवा अपना उद्यम या कारोबार स्थापित कर सकते हैं। युवाओं को इन योजनाओं का भरपूर लाभ उठाना चाहिए।

अजय कुमार कतना ने बताया कि आम लोगों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित, प्रोत्साहित और प्रशिक्षित करने के लिए आरसेटी के माध्यम से नियमित रूप से जागरुकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

उन्होंने प्रशिक्षुओं को मुद्रा योजना, विश्वकर्मा योजना, इंटर्नशिप योजनाओं, स्वास्थ्य बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना और अन्य योजनाओं के साथ-साथ डिजिटल बैंकिंग की जानकारी भी दी तथा डिजिटल ठगों से सावधान रहने की अपील की।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर आईटीआई के प्रधानाचार्य राजेश शर्मा, वित्तीय साक्षरता सलाहकार जीसी भट्टी और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...