कांगड़ा जिला के जनजातीय गांवों को विकसित करेगा उत्कर्ष: डीसी

--Advertisement--

चयनित 16 गांवों में 15 से 30 जून तक आयोजित होंगे जागरूकता शिविर, सभी कल्याणकारी योजनाओं के शतप्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के दिए निर्देश 

धर्मशाला, 10 जून – हिमखबर डेस्क 

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कांगड़ा जिला में धरती आबा उत्कर्ष जनजातीय उत्कर्ष अभियान के तहत चयनित 16 गांवों में सभी कल्याणकारी योजनाओं के शतप्रतिशत लक्ष्य अर्जित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभ से वंचित पात्र लोगों की लिंकेज सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

मंगलवार को डीसी कार्यालय के सभागार में धरती आबा उत्कर्ष जनजातीय उत्कर्ष अभियान की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि धरती आबा उत्कर्ष जनजातीय उत्कर्ष अभियान के तहत चयनित पंचायतों को पूर्ण रूप से विकसित किया जाएगा।

इस के लिए 15 से 30 जून तक जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे जबकि इस अभियान के 15 जून को नरवाणा खास के कस्बा गांव में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इन कार्यक्रमों में संबंधित सभी अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं ताकि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जनमानस को लाभांवित किया जा सके।

उपायुक्त हेमराज बेरवा ने बताया कि कांगड़ा जिला में उत्कर्ष अभियान के लिए ऐसी पंचायतों का चयन किया गया है जहां पचास प्रतिशत के करीब जनजातीय वर्ग की जनसंख्या है।

उन्होंने कहा कि इन पंचायतों में सरकार के माध्यम से जनजातीय वर्ग के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी मुहैया करवाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत आधार कार्ड, जनधन खाते, कम्यूनिटी प्रमाण पत्र, एफआरए मामलों का निपटारा, आयुष्मान कार्ड, पेंशन, पोषण योजनाओं के बारे में हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे, स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किए जाएंगे साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा स्वीकृत गतिविधियों में जन जागरूकता शिविर, विकास प्रदर्शनी लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों तथा नेहरू युवा केंद्रों के सदस्यों की सहभागिता भी इस अभियान में सुनिश्चित की जाएगी। डीसी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को अपने अपने विभागों से संबंधित योजनाओं की जानकारी इस अभियान के माध्यम से देने के निर्देश भी दिए हैं।

जिला प्लानिंग अधिकारी अलोक धवन ने बताया कि आबा उत्कर्ष जनजातीय उत्कर्ष अभियान के पहले चरण में 15 से 26 नवंबर तक सभी चयनित 16 गांवों में जागरूकता शिविर आयोजित किए गए थे तथा अब दूसरे चरण में 15 जून से 30 जून तक यह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे इस के लिए विभिन्न गांवों के लिए शेडयूल भी निर्धारित किया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...