नूरपुर की सुल्याली पंचायत में मिला पाक चिन्ह वाला संदिग्ध गुब्बारा, पुलिस जांच में जुटी

--Advertisement--

नूरपुर – स्वर्ण राणा

नूरपुर की सुल्याली पंचायत के वार्ड नंबर-6 कछालू मां चतड़ी माता मन्दिर के पास एक गुब्बारा मिला है। इस गुब्बारे पर पाकिस्तान का चिन्ह चांद प्रिंट है, जबकि इस पर पीआईए लिखा हुआ था।

स्थानीय निवासी शीतल ने बताया कि जब सुबह वह घर से बाहर निकली तो झाड़ियों में एक गुब्बारा देखा। गुब्बारे पर पाकिस्तान चिन्ह था और इस पर पीआईए लिखा हुआ था। शीतल ने इस बारे अपने पिता को बताया तथा पिता ने पंचायत प्रधान को सूचना दी। गुब्बारे को देखने स्थानीय लोग भी माैके पर पहुंच गए।

डीएसपी विशाल वर्मा के बोल

डीएसपी विशाल वर्मा ने कहा कि स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचित किया गया कि सुल्याली पंचायत में संदिग्ध गुब्बारा देखा गया है। उन्होंने बताया कि मौके पर पुलिस टीम भेजी गई है व गुब्बारे को अपने कब्जे में ले लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल ने खोया अपना वीर सपूत, नहीं रहे पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वी. एन. शर्मा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश और पूरे देश के लिए शुक्रवार...

हिमाचल पुलिस बैंड की सिंगर कॉस्टेबल अस्पताल में भर्ती, रोते हुए सुनाया दर्द

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पुलिस विभाग में घमासान मच...