हिमाचल में सचिवालय को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन में नहीं मिला विस्फोटक पदार्थ

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित राज्य सचिवालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मुख्यमंत्री सहित कैबिनेट मंत्री और उच्च अधिकारी व कर्मचारी इसी सचिवालय में बैठते हैं और यहीं से सरकार का संचालन होता है।

रविवार को मुख्य सचिव कार्यालय के ईमेल पर यह धमकी प्राप्त हुई। हालांकि रविवार को अवकाश होने के कारण सचिवालय में अधिकांश अधिकारी और कर्मचारी मौजूद नहीं थे, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए सघन जांच अभियान चलाया।

धमकी मिलने की सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची। टीमों ने मुख्यमंत्री कार्यालय, मुख्य सचिव कार्यालय सहित पूरे सचिवालय भवन की गहन तलाशी ली। इस सर्च ऑपरेशन के बावजूद कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई।

राज्य पुलिस और खुफिया एजेंसियां उस ईमेल की जांच कर रही हैं जिसके माध्यम से यह धमकी भेजी गई थी। तकनीकी विशेषज्ञ ईमेल की लोकेशन और स्रोत का पता लगाने में जुटे हैं। अधिकारियों के अनुसार इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और हर पहलू से जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...