शादी का झांसा देकर दो साल तक बनाए शारीरिक संबंध, विवाहित व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

--Advertisement--

शादी का झांसा देकर दो साल तक बनाए शारीरिक संबंध, विवाहित व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज।

ऊना – अमित शर्मा 

महिला थाना ऊना में एक 33 वर्षीय महिला ने नंगल निवासी एक विवाहित व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर दो वर्षों तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उसकी दोस्ती मार्च 2023 में नंगल के अंकुश शर्मा नामक व्यक्ति से हुई थी। आरोप है कि अंकुश ने उसे भरोसा दिलाया कि वह जल्द ही अपनी पत्नी से तलाक लेकर उससे विवाह करेगा। इसी आश्वासन के चलते दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने।

महिला का आरोप है कि अब व्यक्ति शादी से मुकर रहा है और उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। कभी उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर देता है, तो कभी उसके परिजनों के सामने जबरन माफ़ी मंगवाता है।

विरोध करने पर वह शादी से इनकार करने और बदनाम करने की धमकी देता है। महिला ने बताया कि करीब 20 दिन पहले भी आरोपी ने उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाए थे। अब वह रोज़ नए-नए बहानों से उसे मानसिक तनाव दे रहा है और धमकियाँ दे रहा है।

पुलिस ने महिला की ईमेल के माध्यम से प्राप्त शिकायत को संज्ञान में लेते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एएसपी ऊना सुरेंद्र शर्मा के बोल 

एएसपी ऊना सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और उचित कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...