आवास योजना के लिए आवेदन करें पात्र लोग

--Advertisement--

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत घर बनाने के लिए मिलेंगे ढाई लाख रुपये

हमीरपुर 23 मई – हिमखबर डेस्क

एडीसी एवं नगर निगम हमीरपुर के आयुक्त अभिषेक गर्ग ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत मकान बनाने के लिए शहर के पात्र लोगों से ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है।

अभिषेक गर्ग ने बताया कि शहर में रहने वाले ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लोग प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 का लाभ लेने के लिए पात्र हैं। इन लोगों को मकान निर्माण के लिए शहरी विकास विभाग के माध्यम से ढाई लाख रुपये की राशि मिलेगी।

उन्होंने बताया कि आवेदक नगर निगम क्षेत्र हमीरपुर का स्थायी निवासी होना चाहिए तथा उसके परिवार की सालाना आय 3 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इच्छुक लोग वेबपोर्टल pmaymis.gov.in  पर स्वयं या लोकमित्र केंद्र में जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन के लिए आवेदक एवं उसके परिजनों के आधार नंबर, आवेदक के बैंक खाते का विवरण, आय प्रमाण पत्र और जमीन का पर्चा-ततीमा आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए नगर निगम हमीरपुर के कार्यालय में भी संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में अटूट रिश्ते का दर्दनाक अंत : भाई की अर्थी देख बहन के भी थमे प्राण, दोहरा मातम

हिमखबर डेस्क  देवभूमि के हमीरपुर जिले का भोरंज उपमंडल इन...

फौजियों पर विवादित टिप्पणी कर घिरी हिमाचल की इन्फ्लुएंसर, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही ट्रोल

हिमखबर डेस्क  इन्फ्लुएंसर इशिता पुंडीर इन दिनों विवादित बयान को...

परिजनों को थी उम्मीद…पर मिली गम की खबर, 14 दिन से लापता युवक का झाड़ियों में मिला शव

चम्बा - भूषण गुरूंग  पर्यटन नगरी डल्हौजी के सुभाष चौक-बस...