विधानसभा अध्यक्ष 22 से 25 मई तक जिला चंबा के प्रवास पर

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

विधानसभा कुलदीप सिंह पठानिया 22 से 25 मई तक जिला चंबा के प्रवास पर आ रहे हैं। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कुलदीप सिंह पठानिया 21 मई को शाम 9 बजे शिमला से सिंहुता पहुंचेंगे।

कुलदीप सिंह पठानिया 22 मई को प्रातः 11:00 बजे स्वामी श्री हरि गिरि सन्यास आश्रम ककीरा में महारूद्रा यज्ञ की पूर्णाहुति शामिल होंगे तथा बाद दोपहर 3:30 बजे एसएसआरबी नर्सिंग संस्थान ककीरा में पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग कोर्स का शुभारंभ करने के उपरांत एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

23 मई को प्रातः 11:30 बजे बचत भवन चंबा में मिंजर मेला कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करेंगे तथा बाद दोपहर 3:00 बजे पर्यटकों के लिए जोत में सड़क किनारे विकसित की जाने वाली सुविधाओं से संबंधित बैठक की अध्यक्षता करने के उपरांत शाम 5:00 बजे चंबा से सिंहुता के लिए रवाना होंगे।

विधानसभा अध्यक्ष 24 मई को बाद दोपहर 12:30 बजे नगर पंचायत चुवाड़ी के पार्किंग व शॉपिंग कंपलेक्स की आधारशिला रखेंगे तथा 25 मई को बाद दोपहर 12:30 बजे ग्राम पंचायत जोलना में जोलना भटेड कोटला संपर्क सड़क का उद्घाटन करने के उपरांत शाम 5:00 बजे लाहड़ू में बाबा लख दाता मंदिर कमेटी द्वारा आयोजित छिंज मेले में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष 26 मई को प्रातः 11:00 बजे सिंहुता से शिमला के लिए रवाना होंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कंडाघाट में खाई में गिरी गाड़ी, 4 स्कूली बच्चों समेत महिला घायल; मचा हड़कंप

सोलन - रजनीश ठाकुर जिला सोलन कंडाघाट क्षेत्र में एक...

जोगिंद्रनगर से RCF सेंटर नौणी ट्रांसफर का विरोध, क्रमिक अनशन पर बैठे कर्मचारी

हिमखबर डेस्क जोगिंद्रनगर से क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र (RCFC) का...

मंडी में दर्दनाक हादसा: दवाड़ा टनल में दो ट्रकों की भीषण टक्कर, 4 की मौत; 7 घायल

हिमखबर डेस्क चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर दवाड़ा टनल में गुरुवार को...