छुट्टियों में तनाव मुक्ति का अनूठा प्रयास, बैडमिंटन-शतरंज में प्रतिभा दिखाने पहुंचे 100 शिक्षक

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश के कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र की समाप्ति हो चुकी है और नए सत्र की शुरुआत से पहले इन दिनों छुट्टियां चल रही हैं।

ऐसे में हिमाचल प्रदेश के कॉलेजों में कार्यरत शिक्षक भी अपनी थकान मिटाने और मानसिक तनाव से मुक्ति पाने के लिए छोटी काशी मंडी में एकत्रित हुए।

हिमाचल गवर्नमेंट कॉलेज टीचर एसोसिएशन ने पहली बार शिक्षकों के लिए बैडमिंटन और शतरंज जैसी खेलों का आयोजन किया। दो दिवसीय इन खेलों का रविवार को समापन हुआ।

एसोसिएशन की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. बनीता सकलानी ने जानकारी देते हुए बताया कि इन खेलों में प्रदेश भर से आए लगभग 100 शिक्षकों ने भाग लिया।

उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक वर्ष भर शैक्षणिक और अन्य कार्यों में व्यस्त रहते हैं। ऐसे में एसोसिएशन ने छुट्टियों के दौरान शिक्षकों के लिए कुछ नया करने की सोची।

प्रदेश के 130 कॉलेजों को निमंत्रण भेजे गए थे। जिस शिक्षक को उचित लगा उन्होंने यहां अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य प्रतिस्पर्धा नहीं बल्कि मनोरंजन है।

इसी बहाने प्रदेश के कोने-कोने से आए शिक्षक आपस में मिले भी और अनुभवों को भी सांझा किया। उन्होंने बताया कि भविष्य में इस आयोजन में छात्रों को भी शामिल करने का प्रयास किया जाएगा, क्योंकि खेलों से जहां शरीर स्वस्थ रहता है, वहीं इससे आगे बढ़ने की भावना भी जागृत होती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...