छात्र हितों की आवाज बनेंगे अंकित जयान, NSUI ने सौंपी HPU के जनरल सेक्रेटरी की कमान

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

विधानसभा क्षेत्र के तहसील संगड़ाह अंतर्गत गांव जबडोग से ताल्लुक रखने वाले युवा नेता अंकित जयान को NSUI (हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय) के महासचिव (जनरल सेक्रेटरी) पद पर नियुक्त किया गया है।

इससे पहले वे नाहन संस्कृत कॉलेज में कैंपस अध्यक्ष के तौर पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। संगठन ने उन्हें यह जिम्मेदारी उनकी निडरता, ईमानदारी और समर्पित कार्यशैली को देखते हुए सौंपी है।

अंकित जयान ने अपनी नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वे NSUI द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वे छात्र हितों की रक्षा करेंगे और हर मंच पर उनकी आवाज उठाएंगे।

नवीन दायित्व मिलने पर अंकित ने श्री रेणुका क्षेत्र के विधायक एवं विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, NSUI HPU कैंपस अध्यक्ष रणदीप ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष टोनी ठाकुर, कैंपस इंचार्ज जैसी नेगी, संगठन के वरिष्ठ नेताओं एवं सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि वह संगठन की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य करते रहेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कंडाघाट में खाई में गिरी गाड़ी, 4 स्कूली बच्चों समेत महिला घायल; मचा हड़कंप

सोलन - रजनीश ठाकुर जिला सोलन कंडाघाट क्षेत्र में एक...

जोगिंद्रनगर से RCF सेंटर नौणी ट्रांसफर का विरोध, क्रमिक अनशन पर बैठे कर्मचारी

हिमखबर डेस्क जोगिंद्रनगर से क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र (RCFC) का...

मंडी में दर्दनाक हादसा: दवाड़ा टनल में दो ट्रकों की भीषण टक्कर, 4 की मौत; 7 घायल

हिमखबर डेस्क चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर दवाड़ा टनल में गुरुवार को...