कांगड़ा में खड्ड में डूबने से दादा सहित दो मासूम पोतों की मौत, गांव में पसरा मातम, मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया शोक

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

रविवार को कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के अंतर्गत पंचायत मूंढी के गांव मेले में एक दिल दहला देने वाली दुर्घटना सामने आई। न्यूगल खड्ड में डूबने से एक दादा और उसके दो मासूम पोतों की दर्दनाक मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव मेले निवासी प्रकाश चंद (उम्र 70 वर्ष) रविवार सुबह अपने दो पोतों के साथ न्यूगल खड्ड की ओर कपड़े धोने गए थे। उनके पोते आरुष (8 वर्ष) और तरु (6 वर्ष) भी उनके साथ थे।

जब प्रकाश चंद खड्ड के किनारे कपड़े धो रहे थे, तभी दोनों बच्चे पानी में नहाने लगे। खेलते-खेलते वे कब गहरे पानी में चले गए, किसी को पता नहीं चला। जब प्रकाश चंद को बच्चों के डूबने का आभास हुआ, तो उन्होंने उन्हें बचाने की कोशिश की। लेकिन दुर्भाग्यवश वह भी तेज बहाव और गहराई की चपेट में आ गए।

कुछ ही पलों में यह रोज़मर्रा का काम एक त्रासदी में बदल गया। गांव वालों को जैसे ही इस हादसे की सूचना मिली, वे तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। साथ ही पुलिस चौकी थुरल को भी घटना की जानकारी दी गई।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की सहायता से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कुछ ही समय बाद तीनों शव बरामद कर लिए गए और उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त करते हुए कहा 

इस दुखद घटना पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक बयान में कहा: “कांगड़ा ज़िले के मेले गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की नदी में डूबने की दुखद घटना से अत्यंत दुखी हूं। दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।”

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...