कालाअंब की फैक्ट्री में बन रही थी अवैध शराब, एसआईटी ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, मामला दर्ज

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

जिला सिरमौर के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब की एक फैक्ट्री में अवैध तरीके से उत्तराखंड की शराब बनाई जा रही थी। इस मामले में सिरमौर पुलिस की एसआईटी ने हरियाणा और उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इससे पहले एसआईटी ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। अब तक इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। फिलहाल मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। 4 मई को आबकारी विभाग जिला सिरमौर के उपआयुक्त हिमांशु आर पंवार ने पुलिस थाना कालाअंब में इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज करवाई थी।

शिकायत में कहा गया था कि मैनथापल में स्थित मैसर्ज त्रिलोक सन्स ब्रेवरी एंड डिस्टेलरी उद्योग में आधी रात को राज्यकर एवं आबकारी विभाग के एडिशनल कमिश्नर यूएस राणा के नेतृत्व में औचक निरीक्षण किया गया।यहां भारी मात्रा में अवैध तरीके से शराब तैयार की जा रही थी। इस दौरान टीम ने शराब की अवैध बोतलें, अलग-अलग किस्म के लेबल, ढक्कन आदि बरामद कर अपने कब्जे में लिए थे।

पुलिस ने उक्त शिकायत पर पुलिस थाना कालाअंब में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने जिला के एएसपी योगेश रोल्टा के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। एसआईटी ने आबकारी विभाग की टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया।

पुलिस ने मौके से एक स्कॉर्पियो गाड़ी और एक ट्रक सहित महत्वपूर्ण साक्ष्यों और शराब को अपने कब्जे में लिया। इतना ही नहीं पुलिस ने डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी एकत्रित किए। इसके साथ-साथ एसएफएसएल जुन्गा की टीम द्वारा भी मौके का निरीक्षण किया गया।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी के बोल

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि जांच के दौरान एसआईटी ने 6 मई को इस मामले में आरोपी अकाउंटेंट 36 वर्षीय गौरव वालिया निवासी गांव मिलक, तहसील नारायणगढ़, जिला अंबाला, हरियाणा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अदालत से 10 मई तक आरोपी गौरव का पुलिस रिमांड हासिल किया। मामले में संलिप्त अन्य आरोपी अंडरग्राउंड हो गए थे, जिसके बाद से ही एसआईटी इनकी धरपकड़ के लिए पूरे प्रयास कर रही थी।

आरोपियों के ठिकानों पर दी गई दबिश

  • एसपी ने बताया कि मामले में 4 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें 22 वर्षीय गौरव कुमार निवासी गांव मेहमदपुर, डाकघर रसूलपुर, तहसील बिलासपुर, जिला यमुनानगर हरियाणा,
  • 30 वर्षीय पवन कुमार निवासी गांव ब्याना खेड़ा, तहसील बरवाला, जिला हिसार हरियाणा,
  • 30 वर्षीय सुमित कुमार निवासी गांव डुभल किशनपुरा, तहसील नकुड़, जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश
  • 39 वर्षीय दीपक धईया निवासी गांव नाहरा, तहसील व जिला सोनीपत, हरियाणा शामिल हैं।

मामले में आगामी जांच के लिए चारों आरोपियों को अदालत से 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। इसके अलावा मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की भी हर संभव तलाश जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ईरान ने दहलाए अमरीका के सहयोगी, कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें

कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें;...

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में नहीं रहेगी डाक्टरों की कमी, सीएम का ऐलान, 400 पदों पर भर्ती कर रही सरकार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल के प्राथमिक स्वास्थ्य संस्थानों में अगले छह...