क्वार्टर से चिट्टे की सप्लाई, पुलिस ने युवती सहित चार तस्कर किए गिरफ्तार

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

शिमला पुलिस ने चिट्टा तस्करों पर शिकंजा कस दिया है। शिमला पुलिस की टीम ने अब समरहिल के साथ लगते हिवन गांव से एक सप्लायर युवती सहित चार लोगों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11.520 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। वहीं, एक युवक मौके से फरार हो गया है, पुलिस फरार युवक की तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार चिट्टे के साथ पकड़े गए आरोपी हिवन गांव में एक किराए के कमरे में रहते थे। बताया जा रहा है कि युवती इन युवकों को चिट्टे की सप्लाई करती थी। स्थानीय लोगों को जैसे ही इस बात की भनक लोगों तो स्थानीय पंचायत के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

पुलिस की टीम ने सोमवार देर रात आरोपियों के कमरे में छापेमारी की। पुलिस ने छापेमारी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 11.520 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। चिट्टे के साथ पकड़े गए आरोपी हिवन गांव में अश्वनी भवन में किराए पर रहते थे।

तस्करी के रैकेट में शामिल आरोपी युवती की पहचान स्मृति ठाकुर के रूप में हुई है। यह शिमला के चौपाल की रहने वाली बताई जा रही है। इसके अलावा आरोपी युवकों की पहचान विनय चौहान व अभिषेक वर्मा के रूप में हुई है। इनमें से दो युवक शिमला के पंथाघाटी और एक युवक मंडी का रहने वाला बताया जा रहा है।

एसपी शिमला संजीव गांधी के बोल

एसपी शिमला संजीव गांधी का कहना है कि पुलिस ने चिट्टे के साथ पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...