नशे के सौदागर का पूरा परिवार सलाखों के पीछे, जानिए मामला

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

एक कुख्यात नशे का सौदागर, जोकि आजकल धर्मशाला जेल में चिट्टे के मामले में पहले ही गिरफ्तार है। पुलिस को सूचना मिली कि उसका परिवार अब इस धंधे में लगा है।

थाना प्रभारी कांगड़ा संजीव कुमार ने बताया कि रोली पर पहले 4 मादक पदार्थ के मामले दर्ज हैं। सन् 2018 में इस पर पहला मामला बना था। इसके बाद 2021 में एक और 2024 में 2 मामले इस पर चिट्टा सप्लाई करने के बने।

2024 में इसके साथ एक कुख्यात अन्य सौदागर मामू भी पकड़ा गया था, वह भी अभी तक सलाखों के पीछे है। उन्होंने बताया कि रोली के मां-बाप पहली बार पकड़े गए हैं।

इस बात की जानकारी देते हुए डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आज पुलिस ने रोली, जिसका घर छोटा हरिद्वार के पास है, जब वहां पुलिस ने अचानक दस्तक दी तो उस घर में 5.65 ग्राम हैरोइन बरामद की। रोली के माता-पिता विक्रम व कबू देवी को पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया। रोली पिछले 5 महीने से धर्मशाला जेल में बंद है।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों कांगड़ा थाना के अंतर्गत लगभग आधा दर्जन मादक पदार्थ के मामलों में लोगों को सलाखों के पीछे पहुंचाया गया है। पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...