शाहपुर के शहीद सूबेदार मेजर पवन का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

--Advertisement--

युवाओं तथा नगारिकों ने भारत माता की जय के उद्घोषों के साथ दी विदाई, सरकार की तरफ से विस अध्यक्ष, कृषि मंत्री तथा उपमुख्य सचेतक रहे उपस्थित

शाहपुर – नितिश पठानियां

पुंछ में पाकिस्तान की तरफ से की जा रही गोलाबारी में शहीद हुए शाहपुर के सूबेदार मेजर पवन कुमार का सैन्य सम्मान के साथ शाहपुर में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में जनसैलाब उमड़ा तथा युवाओं तथा नगारिकों ने भारत माता की जय के नारों के साथ शहीद को अंतिम विदाई दी। उनके बेटे ने मुखाग्नि दी।

सरकार की ओर से विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कृषि मंत्री प्रो चंद्र कुमार, विधानसभा के उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया तथा डीसी हेमराज बैरवा, एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने पुष्पमालाएं अर्पित की जबकि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार, पूर्व मंत्री सरवीण चैधरी, पूर्व विधायक अरूण कुमार ने भावभीनी श्रद्वांजलि अर्पित की।

इससे पहले द्रमण में शहीद की पार्थिव देह पहुंचने पर उमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया सहित सैकड़ों लोग वहां पहुंचे हुए थे। गौरतलब है कि दस मई को पाकिस्तान व भारत के बीच चल रहे युद्ध के हालातों में पुंछ में तैनात शाहपुर के वार्ड नंबर चार निवासी सूबेदार मेजर पवन कुमार पाकिस्तान की तरफ से की जा रही गोलाबारी में शहीद हो गए थे।

तमाम औपचारिकताएं पूरी कर पार्थिव देह को सड़क मार्ग से करीब एक डेढ़ बजे दोपहर शाहपुर गया सूबेदार मेजर पवन कुमार 25 पंजाब रेजिमेंट में तैनात थे। शहीद के पिता गरज सिंह भी भारतीय सेना में हवलदार के पद से सेवानिवृत हुए है। वे अपने पीछे अपने माता पिता, पत्नी व बेटा, बेटी को छोड़ गए है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा प्रशासन IPL के लिए अलर्ट: सभी मॉक ड्रिल सफल, तैयारी पूरी

हिमखबर डेस्क  मई माह के दौरान एच.पी.सी.ए. स्टेडियम में आयोजित...

DAV पब्लिक स्कूल गोहजू में विश्व स्वच्छता दिवस का उत्सव

DAV पब्लिक स्कूल, गोहजू में विश्व स्वच्छता दिवस का...

जमा दो परीक्षा में कांगड़ा के विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन पर, उपायुक्त हेमराज बैरवा ने दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आज घोषित...