कुलदेवी मां संसारी देवी मंदिर में मनाया 85वा स्थापना दिवस

--Advertisement--

थर्डफोर्थ जीआर चिन्डिट्स और गांबवासी हुए नतमस्तक 

चम्बा – भूषण गुरुंग

आज शनिवार को थर्ड फोर्थ जी आर चिन्डिट्स के जवानों, अधिकारियों और गांव वासियों ने बकलोह में अपने कुलदेवी मां संसारी के मंदिर में 85 वा स्थापना दिवस बहुत धूमधाम के साथ मनाया। हर बर्ष की तरह इस वर्ष भी कालूगंज के नागेश्वर धाम मंदिर के पास कष्टों को हरने वाले माता संसारी देवी के मंदिर में अपने परिवार सहित नतमस्तक हुए।

पंडित अनीश शर्मा की अगुवाई में माता के मंदिर परिसर में संसारी माता की पिंडो को गंगाजल से स्नान करने के बाद नए वस्त्र धारण किए और मंदिर परिसर में ध्वजारोहण किया गया। माता संसारी को खुश करने के लिए नारियल की बलि दी गई। उसके बाद सभी गांव वासी मिलकर हवन पूजन किया गया और मां कि आरती उतारी गई। स्थानीय महिलाओं के भजन कीर्तन के बाद सभी लोगों को प्रसाद वितरण किया गया।

वयोवृद्ध सूबेदार रूप सिंह गुरुंग के बोल

कालूगंज के सबसे वयोवृद्ध सूबेदार रूप सिंह गुरुंग ने बताया कि यह पूजा साल में एक बार अप्रैल के महीने में आती है और सदियों से चली आ रहा है। इस अवसर पर सभी गोरखा सामुदायिक के लोगो द्वारा अप्रैल महीने के एक शनिवार को चुन कर इस पूजा को किया जाता है।

उन्होंने बताया कि अप्रैल महीने के एक शनिवार को चुन कर संसारी माता को इसलिए पूजा जाता है कि परिवार में किसी भी प्रकार की छूत की बीमारी ना फैले। उन्होंने बताया कि पूजा का महतब यह है कि बीमारी से अपने परिवार को बचाया जा सकता है।

थर्डफोर्थ जीआर चिन्डिट्स यूनिट धर्मगुरु के बोल

इस अवसर पर थर्ड फोर्थ जी आर चिन्डिट्स यूनिट के धर्मगुरु द्वारा माता के मंदिर परिसर में ध्वजारोहण किया गया। धर्मगुरु ने बताया कि इस मंदिर को 1940 अप्रैल में थर्ड फोर जीआर के द्वारा बनाया गया था। तभी से थर्ड फॉर जी आर के यूनिट देश के किसी भी कोने में हो अप्रैल के महीने में अपनी कुलदेवी की पूजा करने के लिए जरूर आते हैं। उनका मानना है जिनके पूजन करने से पूरे यूनिट को सुख और समृद्धि मिलती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मातम में बदलीं शादी की खुशियां, नदी में नाव पलटने से 6 लोग डूबे, तीन शव मिले, 3 लापता

हिमखबर डेस्क हमीरपुर जिले के कुरारा क्षेत्र में यमुना नदी...

साइप्रस का वीजा लगा था, टिकट भी कन्फर्म थी, 3 दिन पहले लापता हो गया 22 वर्षीय पंकज, आज मिली लाश

हिमखबर डेस्क ब्लॉक इंदौरा की मलकाना पंचायत के गांव ढसौली में...