शादी वाले घर में मातम! एक साथ जली भाई-भाभी सहित 4 लोगों की चिताएं, दूल्हे ने दी सभी को मुखाग्नि

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

आंगन में चार अर्थियां रखी गई। हर तरफ गमगीन माहौल है। जिस घर में शुक्रवार को शहनाइयां गूंज रही थी, वहां पर आज मातम पसरा हुआ है। शादी की सारी खुशियां काफूर हो चुकी हैं। सोचियो दूल्हे ने चारों चिताओं को अग्नि दी तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि लोगों के दिल पर क्या बीत रही है।

मामला हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के गोहर का है। यहां पर कार हादसे का शिकार हुए परिवार के चारों लोगों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अहम बात है कि शनिवार को शादी की धाम होनी थी।

जानकारी के अनुसार, पंडोर में कार हादसे के शिकार युवक, उसकी पत्नी, भतीजी और एक अन्य महिला के शवों का पोस्टमास्टम के बाद गोहर के तरौर के नगालनी नाला श्मशानघाट में अंतिम संस्कार किया गया।

शनिवार को पहले चारों शव घर में रखे गए और फिर वहां से अंतिम यात्रा निकली। इस गमगीन माहौल में दूल्हे शेर सिंह ने अपने भाई भाभी, भतीजी की चिता को मुखाग्नि दी। बड़ी संख्या में लोग भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए। हादसे में पांचवे मृतक डाहलू राम निवासी नौण का उनके पैतृक गांव के स्थानीय श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...