ऑपरेशन बदलापुर: पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों के घर सेना ने बम से उड़ाए

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

दक्षिण कश्मीर में लश्कर-ए-तोएबा के दो आतंकवादियों के घर ध्वस्त कर दिए गए हैं, जिनके बारे में माना जा रहा है कि पहलगाम में पर्यटकों पर हुए घातक हमले में उनका हाथ था। आधिकारिक सूत्रों और स्थानीय निवासियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि त्राल पुलवामा के मोनाघामा इलाके के आसिफ शेख और अनंतनाग के आदिल हुसैन थोकर के घरों में गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात को विस्फोट किया गया। हालांकि एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि त्राल में एक घर में कुछ विस्फोटक सामग्री मौजूद होने के कारण वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि त्राल में सुरक्षा बलों द्वारा की गई तलाशी के दौरान कुछ संदिग्ध वस्तुएं देखी गईं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने खतरे को भांप लिया और सुरक्षा के लिए तुरंत पीछे हट गए, लेकिन एक बड़ा विस्फोट हुआ, जिसमें घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ऐसा लगता है कि कुछ संदिग्ध विस्फोटक सामग्री मौजूद थी।

पुलिस ने गुरुवार को तीन हमलावरों के स्केच जारी किए थे और उनकी पहचान अनंतनाग के आदिल हुसैन थोकर और दो पाकिस्तानी अली बही उर्फ तल्हा बही और हाशिम मूसा उर्फ सुलेमान के रूप में की थी। पुलिस ने तीनों हमलावरों पर 20-20 लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया है। जम्मू-कश्मीर में हुए सबसे घातक आतंकी हमलों में से एक में मंगलवार को पहलगाम के बैसरन मैदान में 25 पर्यटकों और एक स्थानीय निवासी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...