बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त… एक महिला की मौत, कई घायल

--Advertisement--

बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त… एक महिला की मौत, कई घायल

शिमला – नितिश पठानियां

राजधानी के उपमंडल रोहड़ू के दुर्गम क्षेत्र डोडरा क्वार में सोमवार को एक बोलेरो कैंपर (HP 10A-6385) के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य सवारियों के घायल होने की सूचना है। हादसा सोमवार दोपहर दिन में करीब 11:15 बजे के समय छबोड़ कैंची के समीप हुआ जब बोलेरो डोडरा से गोसंगों पुल की ओर जा रही थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलेरो में करीब 26 लोग सवार थे जो सभी डोडरा क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। दुर्घटना में शाना देवी(38) पत्नी कमल चंद, निवासी डा गांव (डोडरा क्वार) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कुछ अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। चिड़गांव थाना से पुलिस टीम ने मौके पर राहत व बचाव कार्य शुरू किया। यह इलाका शिमला जिला के रोहड़ू उपमंडल का दुर्गम हिस्सा माना जाता है, जहां सड़कें संकरी और खतरनाक हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बोलेरो में क्षमता से अधिक सवारियां भरी हुई थीं जिससे वाहन असंतुलित होकर खाई में जा गिरा।

रोहड़ू डीएसपी प्रणव के बोल

रोहड़ू के डीएसपी प्रणव ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि राहत और बचाव कार्य जारी है तथा हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...