धर्मशाला : धूम्मु शाह मेले में गूंजी दंगल की हुंकार, SP शालिनी अग्निहोत्री ने की पहलवानों की हौसला अफजाई

--Advertisement--

एसपी ने धुम्मू शाह मेला में पूजा अर्चना के साथ दंगल का किया शुभारंभ।

हिमखबर डेस्क 

एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बुधवार को दाड़ी में धूम्मु शाह मेले के दूसरे दिन भराड़ी मंदिर में पूजा अर्चना के साथ दंगल का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि भारत में कुश्ती की शुरूआत एक व्यायाम के रूप में हुई, लेकिन यह पेशेवर खेल के रूप में उभरा है, जो भारत को इंटरनेशनल लेवल पर शोहरत दिला रहा है।

उन्होंने कहा कि खेलें जीवन को स्वस्थ रखने में अहम योगदान देती हैं तथा युवा पीढ़ी को इसमें बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि नशे से दूर रहकर समाज निर्माण में अपनी सशक्त भूमिका का निर्वहन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार भी नशे पर अंकुश लगाने के लिए तीव्र गति से कार्य कर रही है।

इससे पहले मेला अधिकारी एसडीएम संजीव भोट ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए धुम्मु शाह मेले आयोजन को लेकर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि मेले के आयोजन में आम जनमानस की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। इस अवसर पर नामी पहलवानों ने अपने जौहर दिखाए।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर नगर निगम के ज्वाइंट कमीशनर सुरेंद्र कुमार, तहसीलदार गिरिराज, जिला युवा सेवाएं खेल अधिकारी सन्नी शर्मा सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...