सीनियर राष्ट्रीय महिला पेंचक सिलाट स्पर्धा में भाग लेंगी नूरपुर की नेहा

--Advertisement--

नूरपुर – स्वर्ण राणा 

भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित खेलो इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला पेंचक सिलाट प्रतियोगिता का आयोजन 6 से 8 अप्रैल तक शेर-ए-कश्मीर इंडोर स्टेडियम, श्रीनगर में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा के नूरपुर की नेहा भाग लेंगी और हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

कोच अजय कुमार के बोल 

पेंचक सिलाट क्लब नूरपुर के कोच अजय कुमार ने बताया कि नेहा पुत्री अजय कुमार निवासी वार्ड-6, नूरपुर, पहले भी खेलो इंडिया नॉर्थ जोन प्रतियोगिता आगरा में भाग ले चुकी हैं। मेहनत और समर्पण से नेहा को राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर मिला है।

हिमाचल प्रदेश पेंचक सिलाट संघ के अध्यक्ष जोगिंद्र सिंह आज़ाद और महासचिव मोहम्मद जावेद ने विश्वास जताया है कि नेहा इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।

नेहा कोच अजय कुमार से पेंचक सिलाट का प्रशिक्षण ले रही हैं। क्लब अध्यक्ष भूषण शर्मा, मालिक डिंपल वशिष्ठ, और हेमांग मार्शल आर्ट अकादमी के अध्यक्ष अशोक शर्मा ने भी नेहा की सफलता की कामना की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...