शौच का बहाना बना पुलिस को चकमा देकर भागा हत्या के प्रयास का आरोपी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

पुलिस थाना हमीरपुर के तहत बुजुर्ग की हत्या के प्रयास में गिरफ्तार एक आरोपी युवक ने पुलिस हिरासत से फरार होने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सतर्कता और मुस्तैदी के चलते उसकी यह कोशिश नाकाम रही। यह पूरी घटना थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार, 2 अप्रैल की आधी रात पुरानी रंजिश के चलते एक बुजुर्ग व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया गया था। इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया था।

हिरासत में रहते हुए आरोपी ने शौचालय जाने का बहाना बनाया और जैसे ही पुलिसकर्मी उसे बाहर लेकर निकले, वह अचानक भाग खड़ा हुआ।

आरोपी सड़क तक पहुंच गया था, लेकिन अलर्ट पुलिसकर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे कुछ ही दूरी पर दोबारा पकड़ लिया।

घटना के बाद आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं, इस मामले में शामिल एक अन्य नाबालिग आरोपी को बाल संरक्षण अधिनियम के तहत बाल सुधार गृह भेजा गया है।

एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर के बोल 

एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस न केवल इस मामले की गहनता से जांच कर रही है, बल्कि इस घटना के बाद हिरासत प्रक्रिया और सुरक्षा उपायों की समीक्षा भी की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की कोई चूक न हो।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...