श्री मूल माहूनाग का परम्परा अनुसार चांबी पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

--Advertisement--

प्रशासन और सर्व देवता कमेटी ने सुंदर नगर के देवता मेले के लिए पधारे प्रमुख देवता की पूजा अर्चना की, बुधवार को शुकदेव वाटिका की शोभायात्रा के साथ होगा देवता मेले का शुभारंभ

सुंदरनगर/मंडी – अजय सूर्या

2 अप्रैल से 6 अप्रैल तक आयोजित होने जा रहे पांच दिवसीय राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेला के लिए सुंदरनगर शहर पुर्ण रुप से सज गया है से शहर में देवी देवताओं का आगमन शुरू हो गया है। डोल नगाड़ों, करनाल की धुनों के साथ आलैखिक तथा देवमयी हुए इस परिवेश में स्वर्ग की अनुभूति प्रतित हो रही है।

सुंदरनगर प्रशासन और सर्व देवता कमेटी ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। डॉ अभिषेक सोनी, अध्यक्ष, सुकेत सर्व देवता कमेटी ने बताया कि मंगलवार को देव परम्परा अनुसार देवी देवताओं का स्वागत सुंदर नगर की सीमा क्षेत्र चांबी में किया गया‌।

इस मौके अमर नेगी, उपमंडल अधिकारी, अंकित शर्मा तहसीलदार, विवेक चौहान खंड विकास अधिकारी, डॉ अभिषेक सोनी ने श्री मूल माहूनाग जी, बड़ा देव कमरुनाग जी, देव बडेयोगी, देव महासू, देव बाला कामेश्वर, देव माहुनाग स्याजी, देवी भगवती कामाक्षा काव, देव पुडरिक, सत् बाडा देव नालनी, देव मढोह, देव माहुनांग ओडकी, देवी कमाक्षा जयदेवी का सुन्दरनगर पहुंचने पर स्वागत किया।

राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेला की तैयारियां पुरी कर दी गई है। देवी देवता के बैठने की व्यवस्था, भोजन की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखी गई है, देवी देवताओं के कारदारों को किसी तरह की समस्या ना आए इसके लिए प्रशासन और सुकेत सर्व देवता कमेटी कार्य कर रही है।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर रोशन लाल, देवकी नंदन, जयराम, युधिष्ठिर सहित सुकेत सर्व देवता कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...