प्रोमोशन का रास्ता साफ, हिमाचल हाई कोर्ट ने हटाई रोक

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

प्रोमोशन की राह ताक रहे पीईटी के लिए राहत भरी खबर है। हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने पीईटी प्रोमोशन पर लगी रोक हटा दी है। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के उच्च न्यायालय में आए निर्णय में माननीय न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान, माननीय न्यायमूर्ति सुशील कुकरेजा की खंडपीठ ने पीईटी की प्रोमोशन पर फैसले में विवेक चंदर व हिमाचल प्रदेश और अन्य में पीईटी की प्रोमोशन पर आए फैसले में लगी रोक हटा दी है। इन्हीं कारणों से बहुत वर्षों से पीईटी प्रोमोशन नहीं हो पा रही थी और पीईटी प्रोमोशन की राह देख रहे थे।

पीईटी का डेलिगेशन पहले भी इस मामले में सरकार से मिला था और उस समय सरकार ने कोर्ट केस का हवाला देते हुए कहा था कि प्रोमोशन को नहीं किया जा सकता। अब जैसे ही कोर्ट ने प्रोमोशन से रोक हटा दी है, तो शारीरिक शिक्षकों को प्रोमोशन की उम्मीद जग गई है।

शारीरिक शिक्षक संघ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष ललित चौहान ने माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से पीईटी प्रोमोशन करने की अपील की है। साथ ही कहा है कि अब सरकार से मिलने का भी समय लिया जाएगा और इस मांग को प्रमुखता से रखा जाएगा, ताकि जल्द से जल्द प्रोमोशन को किया जा सके।

हिमाचल में बहुत से विद्यालय ऐसे हैं, जहां डीपीई की पोस्ट खाली चली हुई हैं, उन स्कूलों में न शारीरिक शिक्षा के विषय को पढ़ाया जा रहा है और न ही बच्चे खेलो में भाग ले पा रहे है, लेकिन अब उम्मीद जगी है कि जल्द ही उन स्कूलों को डीपीई मिल जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल की बेटी काजल ठाकुर बनी भारतीय सेना में लैफ्टिनैंट, क्षेत्र का नाम किया रोशन

चम्बा - भूषण गुरुंग हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले के...

20 मीटर चलते ही ‘हांफ’ गई बस! लोगों को करना पड़ा परेशानियों का सामना

हिमखबर डेस्क बस अड्डा सुजानपुर से रूटीन में प्रतिदिन 3.10...

टैम्पो से प्रतिबंधित कैप्सूलों की खेप बरामद, UP के तस्कर समेत 2 गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में पुलिस की...