मंडी में चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट ने केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिवस

--Advertisement--

एपीएमसी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया की पहल पर बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम व धाम का आयोजन, समाज के सभी वर्गों के लोगों ने बढ़ चढ़कर कर लिया भाग

मंडी – अजय सूर्या 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के जन्मदिन‌ के‌ सुअवसर पर आज मंडी में विशेष आयोजन किया गया। एपीएमसी मंडी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया की पहल पर इस शुभ अवसर पर चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट ने केक काटकर मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।

मंडी के जिमखाना क्लब में आयोजित इस समारोह में अनाथ सह बाल आश्रम डैहर एवं बाल वृद्ध अनाथ आश्रम तल्याहड़ से लगभग 110 बच्चों ने भाग लिया। इसके अलावा समाज के विभिन्न वर्गों ने भी इस आयोजन में बढ़ चढ़कर भाग लिया।
ए.पी.एम.सी. मंडी के चेयरमैन संजीव गुलेरिया ने सभी बच्चों का स्वागत किया।

बच्चों द्वारा केक काटने के उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सभी ने अपनी खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर संजीव गुलेरिया की ओर से बच्चों को गिफ्ट हैंपर और ट्रैकसूट भी भेंट किए गए। “योद्धा” लिखे इन ट्रैकसूट के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि जीवन में चाहे कितने भी कठिन संघर्ष हों, जीत हमेशा दृढ़ इरादों की ही होती है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की बागडोर संभालने के तुरंत पश्चात मुख्यमंत्री बालिका आश्रम शिमला पहुंचे और यहीं से प्रेरणा लेकर अनाथ व निराश्रित बच्चों के लिए मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना शुरू की। इन बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ दि स्टेट का दर्जा प्रदान किया। इनके रहने-ठहरने, शिक्षा व रोजगार इत्यादि का प्रावधान प्रदेश सरकार ने किया है। इसी के तहत हाल ही में मंडी जिला से भी आश्रम के बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण पर जाने का मौका मिला। सभी बच्चों ने इसका पूरा आनंद लिया और कुछ नया भी ग्रहण किया।

संजीव गुलेरिया ने कहा कि विपरीत एवं कठिन हालातों के बावजूद इन बच्चों ने अपना हौसला बनाए रखा और जीवन की डगर पर आगे बढ़ने का साहस दिखाया है जो इन्हें एक सच्चा योद्धा बनाता है। इस कार्यक्रम की थीम भी एक योद्धा के रूप में संघर्षों से आगे बढ़कर कार्य करने की प्रेरणा हम सभी को देती है।

उन्होंने बताया कि 26 मार्च को हर साल वे रक्तदान शिविर का आयोजन करते रहे हैं। इस बार सभी बच्चों के साथ यह दिवस आयोजित कर सरकार के इस संदेश को सार्थक करने का प्रयास किया है कि अनाथ एवं निराश्रितों की सेवा ही हमारा सर्वोच्च ध्येय होना चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में अटूट रिश्ते का दर्दनाक अंत : भाई की अर्थी देख बहन के भी थमे प्राण, दोहरा मातम

हिमखबर डेस्क  देवभूमि के हमीरपुर जिले का भोरंज उपमंडल इन...

फौजियों पर विवादित टिप्पणी कर घिरी हिमाचल की इन्फ्लुएंसर, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही ट्रोल

हिमखबर डेस्क  इन्फ्लुएंसर इशिता पुंडीर इन दिनों विवादित बयान को...

परिजनों को थी उम्मीद…पर मिली गम की खबर, 14 दिन से लापता युवक का झाड़ियों में मिला शव

चम्बा - भूषण गुरूंग  पर्यटन नगरी डल्हौजी के सुभाष चौक-बस...