टांडा में पीटने वाले प्रशिक्षु डाक्टर को 1.80 लाख जुर्माना, 18 महीने को कालेज से बाहर

--Advertisement--

टीएमसी में होली खेलते जूनियर प्रशिक्षु डाक्टर पर चाकू से किया था हमला

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

डा. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा अस्पताल में 14 मार्च को होली के दिन जूनियर 2022 बैच के एमबीबीएस डाक्टर पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले 2019 बैच के एमबीबीएस इंटर्न अंतिम वर्षीय प्रशिक्षु डाक्टर को एक लाख 80 हजार रुपए जुर्माना तथा 18 महीनों के लिए कालेज से निष्कासित कर दिया है।

बुधवार को प्रोफेसर और प्रमुख ईएनटी, सह-सदस्य सचिव, एंटी रैगिंग कमेटी, मुख्य वार्डन, वार्डन मुख्य छात्रावास मैनेजर, प्रोफेसर और प्रमुख एनेस्थीसिया की समिति से एक जांच रिपोर्ट सौंपी तथा कमेटी ने मामले की जांच की। वहीं हमला करने वाले को जुर्माना सात दिनों के भीतर टांडा मेडिकल कालेज की बैंक शाखा में जमा करना होगा, अन्यथा जुर्माने में 30 फीसदी की बढ़ोतरी होगी।

बता दें कि 14 मार्च को होली खेलते समय दोपहर करीब एक बजे टीएमसी के बास्केटबाल कोर्ट में 4 से 6 इंच लंबे चाकू या खुंखरी से पीडि़त जूनियर 2022 बैच के एमबीबीएस डाक्टर पर उसके ही सीनियर 2019 बैच के एमबीबीएस इंटर्न अंतिम वर्षीय प्रशिक्षु डाक्टर ने हमला कर घायल कर दिया था और फिर मारने की धमकियां भी दी थीं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...