धर्मशाला में होली पर्व पर पहली बार विश्व संवाद केंद्र ने किया पत्रकार मिलन

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

विश्व संवाद केंद्र शिमला की ओर से सोमवार को धर्मशाला में होली पर्व के उपलक्ष में पत्रकार मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विश्व संवाद केंद्र शिमला के अध्यक्ष राजेश बंसल व उपाध्यक्ष यादेवेंद्र सिंह चौहान, मीडिया कर्मी, व केंद्रीय विश्वविद्यालय मीडिया विभाग के प्राध्यापक व शोधार्थी विशेष रूप उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विशेष रूप से आमंत्रित प्रांत प्रचार प्रमुख प्रताप समयाल ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि होली का पर्व सामाजिक समरसता, भाईचारा बढ़ाने और समाज को जोड़ने वाला महापर्व है। उन्होंने मीडिया बंधुओ से सकारात्मक पत्रकारिता और समाज के महत्वपूर्ण विषयों को समय-समय पर उठाने का भी आह्वान किया। उन्होंने मीडिया से राष्ट्रीय विचारों और राष्ट्रवाद के भाव को आगे बढ़ाने की भी बात कही।

इस अवसर पर विश्व संवाद केंद्र के अध्यक्ष राजेश बंसल ने विश्व संवाद केंद्र की कार्यप्रणाली की जानकारी दी और बताया कि हर वर्ष विश्व संवाद केंद्र होली के पर्व पर पत्रकारों के साथ होली मिलन कार्यक्रम करता है। इससे पूर्व हर वर्ष यह कार्यक्रम शिमला में आयोजित किया जाता रहा है इस वर्ष विश्व संवाद केंद्र ने इस आयोजन को धर्मशाला में करने का निर्णय लिया।

बंसल ने बताया कि इस वर्ष देव ऋषि नारद जयंती का विशेष कार्यक्रम भी धर्मशाला में मई माह में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी पत्रकारों को इस अवसर पर होली पर्व की बधाई दी। पत्रकार मिलन कार्यक्रम में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट सोशल मीडिया के करीब 50 से अधिक मीडिया कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। इस मौके पर पत्रकारों ने भी विचारों का आदान प्रदान किया।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर विश्व संवाद केंद्र के उपाध्यक्ष यादवेंद्र सिंह चौहान व वरिष्ठ पत्रकार अनिल भारद्वाज, जिला प्रचार प्रमुख रजनीश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री ने सुजानपुर में किए 43.64 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास

हिमखबर डेस्क  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर...

डोल के भनसुआ में लगा बोरबेल, स्थानीय लोगों ने कहा थैंक्स

डोल के भनसुआ में लगा बोरबेल, स्थानीय लोगों ने...

लेदा में आवारा कुतो का आतंक, दर्जनों भेड बकरियों को मार कर बना चुके अपना निवाला

लेदा में आवारा कुतो का आतंक, दर्जनों भेड बकरियों...

बीएड में प्रवेश के लिए HPU के सीडीओई ने जारी किया काऊंसलिंग शैड्यूल

शिमला - नितिश पठानियां हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के सैंटर...