प्रदेश की आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत: मुख्यमंत्री

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप स्मारक भवन का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार आम लोगों की सरकार है।

वर्तमान प्रदेश सरकार सुशासन सुनिश्चित करने के लिए नीतिगत बदलाव कर रही है। उन्होंने कहा कि बदलाव के साथ चुनौतियां भी आ रही हैं लेकिन हर चुनौती का डटकर सामना किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने के लिए विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में शीघ्र ही राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल भी स्थापित किया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश सरकार न केवल शिक्षा बल्कि स्वास्थ्य क्षेत्र में भी सुधार कर रही है। पिछले दो वर्षों में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाकर सरकार ने 2,600 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व अर्जित किया है जिससे प्रदेश की जनता के लिए कल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत नजर आ रहे हैं और इन बदलावों के माध्यम से राज्य सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है।

उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि महाराणा प्रताप सभी समुदायों के रक्षक थे। उन्होंने महाराणा प्रताप स्मारक भवन के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये का योगदान देने की घोषणा की तथा समाज कल्याण में राजपूत कल्याण सभा के योगदान की सराहना की।

इस अवसर पर राजपूत कल्याण सभा के अध्यक्ष ठाकुर कुलदीप सिंह ने मुख्यमंत्री का कार्यक्रम में आने के लिए आभार व्यक्त किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...